सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cabinet Minister laid the foundation stone of Sem-Dungri road.

Rudraprayag News: सेम-डुंगरी मार्ग का कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 20 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister laid the foundation stone of Sem-Dungri road.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

151.14 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। ब्लॉक जखोली के रतनपुर-दरमोला मार्ग से लिंक सेम-डुंगरी मार्ग तक निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने बुलडोजर चलाकर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
राज्य योजना के अंतर्गत 2.50 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण 151.14 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की ग्रामीण मांग कर रहे थे। वर्ष 2012-13 में रतनपुर-दरमोला मार्ग को स्वीकृति मिली मगर वर्षों तक यह योजना फाइलों में ही अटकी रही। अब द्वितीय चरण (स्टेज-1) के तहत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि सड़क जल्द धरातल पर दिखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरस्थ गांवों तक बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, गढ़वाल सहसंयोजक युवा मोर्चा विकास डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed