फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Chanted patriotic slogans while holding the Tricolour.

Rudraprayag News: हाथों में तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे

Thu, 13 Aug 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 13 Aug 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Chanted patriotic slogans while holding the Tricolour.
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जिला मुख्यालय में आयोजित तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। रैली का शुभारंभ बास्केटबॉल ग्राउंड, आर्मी कैंट से हुआ और यह गुलाबराय मैदान तक पहुंची। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रैली को रवाना किया। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा भी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने करीब 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली। डीएम विशाल मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, भूपेंद्र सिंह भंडारी, अजय सेमवाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद



अगस्त्यमुनि में भी निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

गुप्तकाशी/अगस्त्यमुनि। गुप्तकाशी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्याधाम से मुख्य बाजार, बस अड्डे होते हुए मधुबन चौक तक यात्रा निकाली। वहीं अगस्त्यमुनि में भी भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए देशहित और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। यात्रा में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी सहित कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed