फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Scrutinize the documents thoroughly.

Rudraprayag News: दस्तावेजों की गहनता से करें जांच

Thu, 13 Aug 2026 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 13 Aug 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Scrutinize the documents thoroughly.
रुद्रप्रयाग। राजस्व विभाग के कब्जे में आरक्षित वन भूमि को निजी व्यक्ति अथवा संस्था को गैर वानिकी कार्यों के लिए आवंटित किए जाने से जुड़े मामलों की जांच को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में विशेष जांच दल एसआईटी के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों के अभिलेख, राजस्व रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध तथ्यों का सत्यापन करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने जांच से संबंधित अभिलेख और सूचनाएं समयबद्ध तरीके से एसआईटी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्याम सिंह राणा, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत, एनएच खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे और एसडीओ जखोली दिवाकर पंत समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed