फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Further strengthen the arrangements at the pathology lab.

Rudraprayag News: पैथोलाॅजी लैब की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाएं

Thu, 13 Aug 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 13 Aug 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Further strengthen the arrangements at the pathology lab.
सीएमओ ने वर्चुअल की बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल के पैथोलाॅजिस्ट व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली और पैथोलाॅजी सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए पैथोलाॅजी लैब व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारूल गोयल ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा इकाइयों में संचालित पैथोलाॅजी लैब को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लैब में उपलब्ध मानव संसाधन, उपकरणों व बजट से संबंधित आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पैथोलाॅजी लैब की व्यवस्थाओं का आंकलन कर प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं। बैठक में केदारनाथ यात्रा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। आगामी माह में यात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुमान के दृष्टिगत यात्रा व्यवस्था के अंतर्गत दवा, उपकरण आदि आवश्यकताओं की निरंतर समीक्षा कर निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण पर समीक्षा करते हुए जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी अगस्त्यमुनि, जखोली व पीएचसी ऊखीमठ में फीवर क्लीनिक सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा कि फीवर क्लीनिक स्थापित होने से ओपीडी में आने वाले बुखार से पीड़ित व्यक्ति का तत्काल आरडीटी व एलाइजा टेस्ट किया जा सकेगी। बैठक में पैथोलाॅजिस्ट डाॅ. मनीष, डाॅ. अक्षिता ममगाईं, डाॅ. खुशपाल और डाॅ. गोपाल सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed