फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cracks appearing in houses due to railway line construction

Rudraprayag News: रेलवे लाइन निर्माण से मकानों में आ रहीं दरारें

Mon, 17 Aug 2026 04:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 17 Aug 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
Cracks appearing in houses due to railway line construction
फोटो
विज्ञापन

जन संवाद में ग्रामीणों ने उठाईं कई समस्याएं
डीएम ने जीआईसी सेम के भवन की जांच के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन संवाद में ग्रामीणों ने रेलवे लाइन निर्माण से मकानों में दरारें आने और बारिश से खतरा होने की शिकायत उठाई। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सात का मौके पर ही निस्तारण किया। वहीं लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही जीआईसी सेम के भवन की जांच के निर्देश दिए।

जन संवाद में शिवानंदी के ग्रामीणों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण से पेयजल व सिंचाई स्रोत प्रभावित होने और विस्फोटों से मकानों में दरारें आने की शिकायत की। बेलनी के व्यापारियों ने प्रस्तावित पुल निर्माण से 40 से 50 व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका जताते हुए पहले समस्याओं के समाधान की मांग की। फलई निवासी पंचम लाल ने बारिश से मकान को खतरा होने की शिकायत की। गडमिल के दशरथ बुटोला ने पर्यावरण मित्र सूची में नाम शामिल करने का अनुरोध किया। वहीं जिलाधिकारी ने सेम निवासी लक्ष्मी प्रसाद डिमरी की स्व. दीपक डिमरी राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की जांच की मांग पर तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। कलना निवासी दिव्यांग बीपीएल परिवार के दशरथ लाल ने रोजगार की मांग रखी। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल की समीक्षा भी की जिनमें लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मौके पर सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ मनविंदर कौर, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, अनिल रावत, भगत सिंह फोनिया, सीएमओ डॉ. पारुल गोयल, सीओ विकास पुंडीर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed