{"_id":"6a81d55f13e38c0a2907d6ba","slug":"video-rudraprayag-district-executive-committee-of-kshetra-panchayat-members-formed-girish-chauhan-elected-president-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जिला कार्यकारिणी गठित, गिरीश चौहान अध्यक्ष चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जिला कार्यकारिणी गठित, गिरीश चौहान अध्यक्ष चुने गए
अगस्त्यमुनि। नगर स्थित ब्लॉक सभागार में रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ऊखीमठ ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला ने की। इसमें तीनों ब्लॉकों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से गिरीश चौहान को क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन रुद्रप्रयाग का जिला अध्यक्ष चुना। वहीं चतर सिंह पंवार और पवन चंद्र बैरवाण उपाध्यक्ष, योगिता रावत सचिव, मंजू ममगाईं सहसचिव, विक्रम सिंह पटवाल कोषाध्यक्ष और मनीष बगवाड़ी मीडिया प्रभारी बनाए गए। पंकज शुक्ला को संरक्षक और प्रदीप त्रिवेदी को उपसंरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश चौहान ने कहा कि संगठन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएगा। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी, वित्तीय अधिकार बढ़ाने और सदस्यों की अनदेखी जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।