{"_id":"6a8183f56937f0826d0e3470","slug":"video-video-108-shavalga-thavathasha-jayataralga-oura-pacamakha-shavalga-ka-athabhata-thhama-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 108 शिवलिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग और पंचमुखी शिवलिंग का अद्भुत धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 108 शिवलिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग और पंचमुखी शिवलिंग का अद्भुत धाम
सावन में भगवान शिव की आराधना के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गौरीगंज के रोहसीं बुजुर्ग गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर अपनी अनूठी संरचना और धार्मिक मान्यताओं के कारण भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना है। मंदिर में 108 शिवलिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग, पंचमुखी शिवलिंग और शिव परिवार के दर्शन एक ही परिसर में होते हैं।
धाम परिसर में 108 शिवलिंग अलग-अलग मंदिरों में स्थापित हैं। एक ही परिसर में इतने शिवालयों का होना इसे विशेष बनाता है। इसके साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप और पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। शिव परिवार की प्रतिमाएं भी हैं। हालांकि अभी मुख्यमंदिर का निर्माण नहीं होने से वटवृक्ष के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग व पंचमुखी ज्योतिर्लिंग रखे हैं जहां शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।
सावन के महीने में यहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर जलाभिषेक और पूजन करते हैं। मंदिर में प्रतिदिन रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन अर्चन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी रुद्रकांत मिश्र ने बताया कि सावन में शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहा कि एक साथ 108 ज्योतिर्लिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग और पंचमुखी ज्योर्तिलिंग का दर्शन होने से महामृत्युंजय यज्ञ का लाभ मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।