Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Footpath built at a cost of 9 lakh in Dalsingi Gram Sabha damaged within a year; villagers raise questions
{"_id":"6a81d50a323d9e95a30436cd","slug":"video-rudraprayag-footpath-built-at-a-cost-of-9-lakh-in-dalsingi-gram-sabha-damaged-within-a-year-villagers-raise-questions-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: ग्राम सभा डालसिंगी में नौ लाख की लागत से बना पैदल मार्ग सालभर में क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: ग्राम सभा डालसिंगी में नौ लाख की लागत से बना पैदल मार्ग सालभर में क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
बसुकेदार। ग्राम सभा डालसिंगी में जिला पंचायत निधि से करीब नौ लाख रुपये की लागत से बनाया गया 800 मीटर लंबा पैदल मार्ग निर्माण के एक साल के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया। यह मार्ग डालसिंगी से तहसील मुख्यालय बसुकेदार को जोड़ता है। मार्ग की स्थिति खराब होने से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही मार्ग की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। अब मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आसपास की गौशालाओं को भी खतरा बना हुआ है और यहां आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है। पूर्व प्रधान आशा देवी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, भानु भट्ट, कैलाश भंडारी और राजेंद्र भंडारी समेत ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराने और क्षति के कारणों की जांच की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।