{"_id":"6a818645f375c562510a8537","slug":"video-shah-talai-baba-balak-nath-temple-15000-devotees-bilaspur-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बालकनाथ के दरबार में पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बालकनाथ के दरबार में पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु
बिलासपुर के शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में रविवार को श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में बाबा बालकनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ भक्तों की संख्या बढ़ती गई और मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर न्यास के अनुसार रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दरबार में शीश नवाया।
भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई।
मंदिर में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। इससे भक्तों को भोजन के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ी। रविवार को श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर न्यास अधिकारी विजय ने बताया कि रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। भारी भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।