सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cultural tableaux introduced people to folk culture

Rudraprayag News: सांस्कृतिक झांकियों ने लोक संस्कृति से कराया रूबरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 07 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Cultural tableaux introduced people to folk culture
रुद्रप्रयाग मुख्यालय में आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव में सुंदर पहाड़ी पोशाकों में छात्राएं – संवाद
विज्ञापन
गुलाबराय मैदान में रुद्रनाथ महोत्सव व शीतकालीन यात्रा उत्सव का भव्य आगाज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में रुद्रनाथ महोत्सव व शीतकालीन यात्रा उत्सव का बुधवार को भव्य आगाज हुआ। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पेट्रोल पंप मुख्य बाजार से गुलाबराय मैदान तक निकली। इस दौरान ढोल दमाऊं की धुन पर छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूहों की महिला टीमें, पूर्व सैनिक संगठन रुद्रप्रयाग तथा संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक झांकियों से लोगों को लोक संस्कृति से रूबरू कराया।
गुलाबराय मैदान में झांकियों के पहुंचने पर 6 ग्रेनेडियर बटालियन आर्मी की बैंड धुन पर मुख्य मैदान में झांकियों की आगवानी की गई। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत व नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने उत्सव का उद्घाटन किया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रुद्रनाथ महोत्सव को शीतकालीन पर्यटन से जोड़कर आयोजित किया गया है ताकि पर्यटकों को जिले की लोक संस्कृति, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया जा सके। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि आगामी सात दिनों तक यह महोत्सव पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए उत्साह, संस्कृति और आनंद का केंद्र बना रहेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







पलायन पर केंद्रित झांकी रही मुख्य आकर्षण
रुद्रप्रयाग। बुधवार को शुरू हुए रुद्रनाथ महोत्सव शीतकालीन यात्रा उत्सव में सरस्वती विद्यामंदिर इंटर काॅलेज बेलनी रुद्रप्रयाग द्वारा गढ़वाल में पलायन क्यों... झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। झांकी में पलायन के मुद्दे, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के साथ वर्तमान में जंगली जानवरों के आतंक आदि कारणों को बखूबी से दर्शाया गया था। विद्यालय के आचार्य शरद सिंह चौधरी ने बताया कि झांकी का मूल उद्देश्य पलायन की समस्या को इंगित कर इनके समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

ढोल दमाऊं प्रतियोगिता में दिनेश लाल, महिला झांकी में दिव्या ज्योति भाणाधार प्रथम

रुद्रप्रयाग। उत्सव मेले में पहले दिन ढोल दमाऊं प्रतियोगिता व महिला समूह झांकी प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में शामिल पारंपरिक ढोल दमाऊं के वादकों ने धुंयाल, रासो ताल, मंडाण ताल, नागार्जुन ताल आदि धुन बजाईं। प्रतियोगिता में पिपली के दिनेश लाल दार्मोला के बिंदी लाल व टीम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली की टीम ने प्रतिभाग किया। वहीं ढोल दमाऊं में बच्छणस्यूं के दिनेश लाल प्रथम, दरमोला के बिंदी लाल द्वितीय और राजीव नवोदय के अंशुल की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। महिला समूह की झांकी प्रतियोगिता में दिव्या ज्योति भाणाधार प्रथम, शिव शक्ति हीतडांग द्वितीय, आयुष्मान महिला समूह अमसारी की टीम ने तृतीय रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed