सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dangi Bhardar won in Kabaddi and Kot Bangar won in Kho-Kho.

Rudraprayag News: कबड्डी में डांगी भरदार और खो-खाे में कोट बांगर जीता

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 04 Jan 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Dangi Bhardar won in Kabaddi and Kot Bangar won in Kho-Kho.
विज्ञापन
विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के तहत अंडर-19 की प्रतियोगिताएं हुईं
Trending Videos


रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में चल रहे विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में न्याय पंचायत डांगी भरदार प्रथम, बडमा बस्टा द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में न्याय पंचायत कोट बांगर प्रथम, सुमेरपुर द्वितीय और बडमा बस्टा तृतीय रही।
वॉलीबाल में न्याय पंचायत पीपली प्रथम व बजीरा द्वितीय रही। मुर्गा झपट के 44 किलोग्राम वर्ग में साक्षी प्रथम और अंजलि द्वितीय रहीं। 48 किलो वर्ग की मुर्गाझपट में तमन्ना प्रथम रहीं। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में शीतल, तनीषा, मानसी, 200 मी दौड़ में अनुषा, अलका, स्नेहा, 400 मीटर दौड़ में नंदिनी, अन्नया, बजीरा, 800 मीटर दौड़ में प्रथम, सपना, आरुषि, 1500 मीटर दौड़ में नंदिनी, आरुषि और तनुजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में आरुषि, करिश्मा, योग्यता, लंबी कूद में आरुषि, अनुषा, सोनाक्षी, ऊंची कूद में शीतल, तनिष्का, सोनाक्षी, गोला फेंक में आरवी, अदिति, आस्था, चक्का फेंक में सपना, शीतल और दीपिका, भाला फेंक में दीपिका, माधुरी और शीतल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed