{"_id":"69de2ae9a3af244566096cb7","slug":"deploy-police-force-from-registration-counter-to-temple-premises-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117914-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पंजीकरण काउंटर से लेकर मंदिर परिसर तक तैनात करें पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पंजीकरण काउंटर से लेकर मंदिर परिसर तक तैनात करें पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ भरणे ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक, साइबर व एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे ने जवाड़ी बाईपास से लेकर गौरीकुंड तक का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग, यातायात, पार्किंग व पुलिस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व पुलिस चौकी भवन में आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंजीकरण काउंटर से लेकर हेलिपैड व मंदिर परिसर तक प्रभावी पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्था तथा बर्फ हटाने के कार्य में लगे प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और पुलिस जवानों से संवाद कर वर्तमान में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने गौरीकुंड से आगे पैदल मार्ग, घोड़ा पड़ाव, शटल सर्विस, तप्त कुंड का निरीक्षण कर आवश्यक पुलिस प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने सीतापुर व सोनप्रयाग स्थित पार्किंग व्यवस्थाएं भी देखीं। हेलिकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के उपाय सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत, राकेश कुमार, चौकी प्रभारी गौरीकुंड रघुवीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X