Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Jakh Fair to be Held Tomorrow Deities' Idols Brought from Vindhyavasini Temple; the Deity Pashwas Dance On Blazing Embers.
{"_id":"69de56b7b4dbf1cd9d0a48eb","slug":"video-jakh-fair-to-be-held-tomorrow-deities-idols-brought-from-vindhyavasini-temple-the-deity-pashwas-dance-on-blazing-embers-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कल लगेगा जाख मेला: विंदवासिनी मंदिर से लाई गई देव मूर्तियां, धधकते अंगारों पर नृत्य करते हैं देवता के पश्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल लगेगा जाख मेला: विंदवासिनी मंदिर से लाई गई देव मूर्तियां, धधकते अंगारों पर नृत्य करते हैं देवता के पश्वा
गुप्तकाशी। क्षेत्र के प्रसिद्ध जाख देवता (जाखराजा) मेले का आयोजन बुधवार को बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को देवशाल स्थित विंदवासिनी मंदिर से देव मूर्ति को गाजे-बाजे, शंख ध्वनि और वेद मंत्रों के साथ सुसज्जित कंडी में जाखराजा मंदिर परिसर तक लाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु नंगे पांव करीब डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में रात्रि भर चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना के साथ यज्ञकुंड में अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। यह यज्ञकुंड लगातार दो दिनों से प्रज्वलित रखा गया है। परंपरा के अनुसार जाख पश्वा नारायणकोटी से कोठियाड़ा और देवशाल होते हुए बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे मंदिर परिसर में पहुंचेंगे, जहां वे धधकते यज्ञकुंड में नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। यह दृश्य मेले का मुख्य आकर्षण है। आयोजन से जुड़े हरिओम देवशाली, विनोद देवशाली और महेंद्र देवशाली ने बताया कि जाख देवता मेले का लिखित इतिहास करीब 1111 वर्षों पुराना है। 15 अप्रैल को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके समापन पर सायंकाल देव मूर्तियों को पुनः विंदवासिनी मंदिर में विराजमान किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।