सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi delivered powerful message at corridor inauguration ceremony touching hearts expanded BJP future

Uttarakhand: लोगों की ह्रदय रेखा छूकर भाजपा की भविष्य रेखा लंबी कर गए पीएम मोदी, मंच से दिखाई चुनावी ताकत

आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 15 Apr 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम से प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा संदेश दिया। मोदी लोगों की ह्रदय रेखा छूकर भाजपा की भविष्य रेखा लंबी कर गए। मंच से चुनावी ताकत दिखाकर बताया डबल इंजन कैसे अलग है।

PM Modi delivered powerful message at corridor inauguration ceremony touching hearts expanded BJP future
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सच है कि हाथों की लकीरें तकदीरें बनाती हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक बिसात पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों की ह्रदय रेखा को छूकर भाजपा के भविष्य की रेखा को और गहरा कर दिया। इशारो-इशारो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपा दी तो यह भी जता दिया कि मंच की एकजुटता ही उनकी असली चुनावी ताकत है।

Trending Videos

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा जरूर थी लेकिन इसमें ऊपरी तौर पर चुनावी कुछ नहीं था। यह ऐसी सभा थी जिसमें पीएम ने विपक्ष को निशाने पर नहीं लिया। इसके बजाए उन्होंने उत्तराखंड के प्रति अपना प्रेम, लगाव फिर से दोहराया। ये बताया कि डबल इंजन से राज्य को किस तरह से लाभ हो रहा है। ये भी कोशिश की कि डबल इंजन और उनकी सरकार दूसरों से कैसे अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत सिंह सेना मैदान में बड़ा मंच सजा था। आमतौर पर इस तरह के कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्रियों, वर्तमान सांसदों, कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी नहीं होती। उत्तराखंड में इतनी मौजूदगी भी एक संदेश दे रही थी। एक साथ इतने नेताओं का मंच पर आना कहीं न कहीं भाजपा की एकजुटता और चुनावी ताकत की ओर इशारा कर रहा था। बता रहा था कि टीम मोदी की तरह टीम धामी भी किस तरह से अगले चुनावी रण में उतरने को तैयार है।

तीसरी बड़ी सभा से भाजपा को मिली दिशा

दो माह के भीतर उत्तराखंड में तीसरी बड़ी सभा ने भी एक संदेश देने का काम किया। पहले हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा फिर हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। राजनीतिक विश्लेषक इस बने हुए माहौल को और आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को एक नई दिशा देने वाला मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल; सेवाएं 22 अप्रैल से

जनसैलाब से मिजाज भी भांप गए मोदी

पीएम मोदी ने जहां मां डाटकाली की पूजा अर्चना की तो वहीं गोरखाली में अभिवादन भी किया। इसे पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। डाटकाली टनल से लेकर राजधानी में 12 किलोमीटर लंबे राजनीतिक गलियारे में उमड़े जनसैलाब से पीएम मोदी राज्य की राजनीति के साथ ही जनता का मिजाज भी भांप गए। उन्होंने मंच से देरी का जिक्र करते हुए इसकी तस्दीक भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed