{"_id":"69de03fa1031890ed101d2fd","slug":"video-una-a-flood-of-devotees-swarms-maa-chintpurni-darbar-on-the-occasion-of-baisakhi-and-sankranti-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बैसाखी पर्व और संक्रांति पर मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बैसाखी पर्व और संक्रांति पर मां चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:38 PM IST
Link Copied
पवित्र बैसाखी पर्व और संक्रांति के अवसर पर शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार और संक्रांति का संयोग होने के कारण सुबह तड़के से ही माता रानी के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिलीं। दूर-दराज से आए श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन तथा सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर में तैनात वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच, होमगार्ड के इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह तथा महिला होमगार्ड सहित अन्य सुरक्षा कर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन करवाते नजर आए। दिन भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे, जिससे भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।