सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for additional chance to appear in exams for Class 9 and Class 11 students

Una News: नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा का अतिरिक्त मौका देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Apr 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for additional chance to appear in exams for Class 9 and Class 11 students
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बोर्ड कक्षाओं की तर्ज पर नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने के विकल्प का प्रावधान करने की मांग उठाई है। इनका कहना है कि सामान्य कारणों से परीक्षा देने से चूके विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का अवसर न मिलने से उनका पूरे एक वर्ष का कार्यकाल प्रभावित होता है। इसका असर उनकी आगामी कक्षा की पढ़ाई पर भी देखा जाता है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार कई छात्र सामान्य कारणों जैसे बीमारी, पारिवारिक समस्या या अन्य आपात स्थिति के चलते वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते हैं। इससे ऐसे छात्रों का पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होता है और साल बर्बाद होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में अभिभावकों की मांग है कि जैसे कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को वार्षिक परीक्षा छूट जाने पर जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है। उसी प्रकार कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्रों को भी यह सुविधा दी जानी चाहिए। अभिभावकों में राजेश कुमार, हरभजन सिंह, राकेश कुमार, केवल कृष्ण और अन्य ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा बोर्ड को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और एक समान नीति लागू करनी चाहिए जिससे सभी कक्षाओं के छात्रों को समान अवसर मिल सकें। वहीं शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नौवीं और 11वीं के छात्रों को भी एक अतिरिक्त अवसर दिया जाए तो यह उनके भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे छात्रों में मानसिक तनाव भी कम होगा और वे अपनी पढ़ाई को बिना रुकावट जारी रख सकेंगे। अभिभावकों की इस मांग को प्रवक्ता संघ जिला ऊना के अध्यक्ष शशि पाल सैनी तथा महासचिव संजीव कुमार, राजीव कुमार व अन्य ने भी समर्थन दिया है। संघ ने कहा कि अतिरिक्त मौके से बिना रुकावट छात्र पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed