सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The heat increased the trouble, the markets were deserted during the afternoon.

Una News: गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर के समय सूने पड़े बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Apr 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
The heat increased the trouble, the markets were deserted during the afternoon.
विज्ञापन
ऊना। जिले में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगाें की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 25 अप्रैल तक जिला में तापमान बढ़ने की आशंका जताई है।
Trending Videos

मौसम के बदले मिजाज से सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर समय खासकर तेज धूप से लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर ढककर व छाते का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजार सूने पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही पंखों और कूलरों की मांग भी बढ़ गई है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने को कहा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है इसलिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की जरूरत है।

मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। 25 अप्रैल तक तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed