सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Following the High Court's order, the police returned the donated vehicle to the temple trust.

Una News: हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट को लौटाई दान की गाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Apr 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Following the High Court's order, the police returned the donated vehicle to the temple trust.
चिंतपूर्णी ट्रस्ट को लौटाई गई बोलेरो गाड़ियां। स्रोत विभाग - फोटो : बहराइच में पानीटंकी के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट को श्रद्धालु द्वारा दान दी गई बोलेरो गाड़ी को आखिरकार हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने वापस सौंप दिया है। यह कार्रवाई चिंतपूर्णी पुलिस थाना द्वारा बुधवार को पूरी की गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले एक श्रद्धालु ने यह बोलेरो गाड़ी मंदिर ट्रस्ट को दान स्वरूप भेंट की थी। बाद में ट्रस्ट ने इस वाहन को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस को उपयोग के लिए सौंप दिया था। पुलिस इस वाहन का इस्तेमाल गश्त और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचने के लिए कर रही थी। मामला तब सामने आया जब मंदिर के एक पूर्व ट्रस्टी ने अदालत में याचिका दायर कर मंदिर की संपत्ति और धन के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। इस पर सुनवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और पुलिस को निर्देश दिए कि श्रद्धालु द्वारा दान की गई बोलेरो गाड़ी पांच दिनों के भीतर मंदिर ट्रस्ट को लौटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस ने वाहन मंदिर प्रशासन को सौंप दिया है। फिलहाल गाड़ी को मंदिर के यात्री निवास परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह वाहन सार्वजनिक सहायता और त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए उपयोग में लाया जा रहा था, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर तुरंत पहुंच पाती थी।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए मंदिर ट्रस्ट काे गाड़ी लौटा दी है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसपी ऊना की ओर से जो भी वाहन दिया जाएगा, चिंतपूर्णी पुलिस उसका ही उपयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed