सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women's Reservation Bill: BJP protests against Congress's opposition

महिला आरक्षण बिल: कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Apr 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
Women's Reservation Bill: BJP protests against Congress's opposition
विज्ञापन
ऊना। संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के मुद्दे ने देशभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा जहां इस बिल को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस पर इसे रोकने का आरोप लगाते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए जनता के बीच मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
Trending Videos

बुधवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश की महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त करें। केंद्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएं और कांग्रेस की नीतियों का विरोध करें। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो पार्टी भविष्य में और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड़ में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed