सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ferry service at Gobind Sagar Ghat suspended

Una News: गोबिंद सागर घाट पर फैरी सेवा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Apr 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Ferry service at Gobind Sagar Ghat suspended
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत गोबिंद सागर झील के विभिन्न घाटों पर चलने वाली फैरी सेवा इन दिनों पूरी तरह ठप हो गई है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सुविधा धबेड़ा से अंदरोली तथा लठियाणी से मंदली घाट तक आने-जाने मुख्य साधन है। ऐसे में फैरी संचालकों की मनमानी से यह व्यवस्था बंद पड़ी है।
Trending Videos

सूत्रों के अनुसार विकास खंड कार्यालय ने नाव संचालकों की लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में नाव संचालकों राकेश कुमार, नंद लाल सहित अन्य को औपचारिक पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित नियमों के तहत ही संचालन करें और सभी अनियमितताओं को तुरंत बंद करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता तथा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेवा तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। फैरी सेवा बंद होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। कुलदीप शर्मा, संजय वर्मा और मोनिका देवी सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन के इस निर्णय का विरोध किया है। उनका कहना है कि सेवा बंद होने से उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें लंबा व कठिन रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द फैरी सेवा बहाल की जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य एवं कुटलैहड़ भाखड़ा विस्थापित संघ के महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फैरी सेवा को बंद करना पूरी तरह गलत निर्णय है और इसे तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सेवा शुरू नहीं की गई तो इस मुद्दे को आंदोलन का रूप दिया जाएगा। भाखड़ा विस्थापितों के साथ पहले ही कई बार अन्याय हो चुका है। जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर फैरी रूट बंद न करने की मांग उठाई है। खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा का कहना है कि नियमों के अनुसार फैरी को चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed