सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of two drinking water schemes worth Rs 12 crore in Chintpurni

Una News: चिंतपूर्णी में 12 करोड़ की दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Apr 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of two drinking water schemes worth Rs 12 crore in Chintpurni
चन्नीदेवी में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उपस्थित लोग।स्रोत:संव
विज्ञापन
अंब/भरवाईं (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण पर पहले चरण में 225 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त माता का बाग पर 4 करोड़, मिनी सचिवालय अंब पर 5 करोड़ तथा सिविल अस्पताल अंब में नए ओपीडी ब्लॉक पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अंतर्गत जल शक्ति विभाग द्वारा निर्मित लगभग 12 करोड़ रुपये लागत की दो महत्वपूर्ण उठाऊ पेयजल योजनाओं के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। इनमें उठाऊ पेयजल योजना कोहाड़छन्न तथा उठाऊ पेयजल योजना अरनवाल गुरेट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं से चौआर, भगड़ाह, लोहारा अपर, अंब टीला तथा चौआर पंचायतों की करीब 5000 आबादी को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 120 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें से करीब 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में बेहड़ जसवां में 4.15 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना तैयार कर जनता को समर्पित की गई है। वर्तमान समय में ऊना जिला में लगभग 1000 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें करीब 550 करोड़ रुपये पेयजल योजनाओं तथा 350 करोड़ रुपये सिंचाई कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर हिमकोफेड के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, हिमफेड के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव राघव ठाकुर, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, प्रमुख अभियंता पीएमयू मंडी धर्मेंद्र गिल, मुख्य अभियंता हेमंत तनवर, अधीक्षण अभियंता ऊना नरेश धीमान सहित आदि मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चन्नी देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
अग्निहोत्री ने कहा कि अंब क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अंब में अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। साथ ही जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह भी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह (बबलू) ने कहा कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का निर्माण और उन्नयन कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed