Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Police Ki Pathshala Program Organized at Arya Public School, Bangana; Students Sensitized to the Dangers of Drug Abuse
{"_id":"69e20963b768eb0adf0b6507","slug":"video-una-police-ki-pathshala-program-organized-at-arya-public-school-bangana-students-sensitized-to-the-dangers-of-drug-abuse-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित, नशे के प्रति छात्रों को किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित, नशे के प्रति छात्रों को किया गया जागरुक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:50 PM IST
Link Copied
शौर्य चक्र पुरस्कृत एवं कमांडेंट कुलदीप राणा ने कहा कि नशे से ही समाज में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है। मंडी जिले के सरकाघाट में भी इस तरह का मामला नशे का आदि युवक ने छात्रा का मर्डर कर दिया है। जिससे समाज को पूरी तरह से झकझोर करके रख दिया है। शौर्य चक्र पुरस्कृत एवं कमांडेंट कुलदीप राणा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क नशे की सप्लाई हिंदुस्तान में कर रहा है और इसमें स्कूल कॉलेज के बच्चों को शिकार बन रहा है। पहले फ्री में आदत डाली जा रही है और फिर बच्चों को आदि बनाया जा रहा हैं। अगर जागरूक होंगे तभी समाज में बढ़ रहे अपराधी गतिविधियों को रोका जा सकता है । उन्होंने कहा जैसे फोर्स के जवान युद्ध में कभी हार नहीं मानते हैं। चाहे जान चली जाए। वैसे ही समाज के हर शख्स को नशे के खात्मे के लिए एकजुट होना होगा। अगर नशा बढ़ेगा तो अपराध की गतिविधियां भी बढ़ती जाएगी। इसके लिए सरकार भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले उग्रवाद को बढ़ावा देने के लिए मदरसे में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती थी। लेकिन अब ये मदरसे भी खत्म हो गए हैं। आम नागरिक की ड्यूटी बनती है कि वह नशे को खत्म करने के लिए एकजुट हो जाए और अपने बच्चों की हर गतिविधि के ऊपर नजर रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को एनडीए में जाने के लिए प्रेरित किया और पुलिस और आर्मी की गतिविधियों के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक सुभाष शर्मा ने बच्चों को दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करने का आह्वान किया और कहा कि नाबालिग किसी भी तरह के वाहन को ड्राइव ना करें और आम नागरिक किसी भी वाहन में सफर करते समय दस्तावेजों की जांच आवश्यक करें और अगर कोई समाज में किसी भी महिला या लड़की को प्रताड़ित किया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत अवश्य दें। तभी अपराध को बढ़ने से रोका जा सकता है। स्कूल प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने अमर उजाला फाऊंडेशन के ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सरहाना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को नशा साइबर क्राइम सहित बाल अपराध के बारे में जानकारी मिली है और इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों के मानसिकता में बदलाव आता है जो कि उन्हें आगे सही दिशा की ओर ले जाने में मददगार साबित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।