सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   42.32 grams of hashish recovered from car driver, accused arrested

Una News: कार चालक से 42.32 ग्राम चरस बरामद, आरोपी काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Apr 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
42.32 grams of hashish recovered from car driver, accused arrested
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने बुधवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक से 42.32 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को काबू कर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार (30) निवासी गांव भद्रकाली, तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस थाना चिंतपूर्णी में तैनात जांच अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम भरवाईं चौक से कांगड़ा की ओर गश्त और नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान रात करीब 2:15 बजे कांगड़ा की तरफ से आ रही सफेद रंग की आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में चालक अकेला था। पूछताछ के दौरान चालक गाड़ी के दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर सका और घबराया हुआ नजर आया, जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने मौके पर स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे काले रंग का पॉलिथीन बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें चरस के टुकड़े पाए गए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर बरामद चरस का वजन 42.32 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने चरस को मौके पर ही विधिवत सील कर कब्जे में लेकर कार को भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना चिंतपूर्णी में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को नोटिस देकर पाबंद किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed