{"_id":"69e2068cf6faa2b74d0aa2e7","slug":"video-instructions-to-prepare-the-ground-before-the-three-day-district-level-piplu-fair-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले से पहले मैदान तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले से पहले मैदान तैयार करने के निर्देश
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू में बन रहे खेल मैदान का बंगाणा अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान की समतलीकरण प्रक्रिया, ड्रेनेज व्यवस्था, दर्शक दीर्घा के प्रस्तावित स्थान तथा खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले से पहले हर हाल में खेल मैदान को उपयोग के योग्य बनाया जाए, ताकि मेले के दौरान यहां खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल मैदान का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा और इससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित ठेकेदार और तकनीकी कर्मचारियों से भी बात चीत कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले में खेल मैदान बनेगा वरदान, विवेक शर्मा विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आगामी तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्व पूर्ण हिस्सा है। इस मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग भाग लेते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।