{"_id":"69de08784c111c6fb50a9e7a","slug":"video-free-health-check-up-camp-organised-on-ambedkar-jayanti-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा द्वारा मंगलवार को लाइन पार स्थित शिवम हाई स्कूल में नाहरा-नाहरी रोड स्थित आर.आर. शिवम अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ भाविप के प्रांतीय संगठन सचिव मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा, सह समन्वयक मुकेश बंसल, शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव विजय पुन्हानी और स्कूल प्राचार्य अनिल शर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र डागर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पण गुप्ता और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतिन गुप्ता ने करीब 270 लोगों की निशुल्क जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
अस्पताल के मैनेजर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आमजन की भलाई के लिए समय-समय पर ऐसे निशुल्क शिविर आयोजित किए जाते हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अंबेडकर जयंती सामाजिक न्याय, समानता और ज्ञान के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर सहयोग करने वाले डॉक्टरों व स्कूल स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।