Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Following the murder incident, people once again take to the streets against the Sukhu government; BJYM demands CM's resignation
{"_id":"69ddffd7718ea6b7780ac67f","slug":"video-mandi-following-the-murder-incident-people-once-again-take-to-the-streets-against-the-sukhu-government-bjym-demands-cms-resignation-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: हत्याकांड के बाद फिर सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, भाजयुमो ने मांगा सीएम से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: हत्याकांड के बाद फिर सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, भाजयुमो ने मांगा सीएम से इस्तीफा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:20 PM IST
Link Copied
मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में हुए सिया हत्याकांड के बाद जनता एक बार फिर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेशभर में विभिन्न धरना प्रदर्शनों के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीती शाम को जहां सरकाघाट की सड़कों पर उतकर लोगों ने प्रदर्शन कर हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग उठाई, वहीं इसी कड़ी में मंगलवार को जिला मुख्यालय मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भी एक धरना प्रर्दशन किया गया है और प्रदेश में बेकाबू होते हालातों के लिए सुक्खू सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर भाजयुमो ने हाल की प्रदेश में हुए जघन्य अपराधों का जिक्र करते हुए शहर में रैली निकालकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और सीएम से इस्तीफा भी मांगा। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजयुमो जिला महामंत्री विशाल मंडोत्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से सुक्खू सरकार सत्ता में आयी है, तब से प्रदेश में माफिया, गुंडा राज और नशे का ही बोलबाला देखने को मिल रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों ने देवभूमि हिमाचल को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने हाल ही में जिला में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मंडी में नशा करने युवक अब मर्डर जैसी घटनाओं में संलिप्त पाए जा रहे हैं। पुलिस छोटे-छोटे सप्लायरों को पकड़ तो रही है, लेकिन नशे के बड़े सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में यह सरकार नाकाम साबित हुई है। जिस कारण आज चिट्टे जैसे जानलेवा नशा शहरों से गांव-गांव तक पहुंच गया है। भाजयुमों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह सरकार जल्द इस अपराधों पर लगाम नहीं लगाती है तो यूवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।