{"_id":"69ac35f392b1ec27600f49f9","slug":"district-magistrate-expresses-displeasure-over-non-regularity-of-abha-id-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117161-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आभा आईडी नियमित न होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आभा आईडी नियमित न होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लापरवाही की जांच कर कार्रवाई करने के दिए आदेश
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में घोंसले और गंदगी देखकर उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, नियमित सफाई कराने और साइन बोर्ड व सूचना पट्टों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आभा आईडी सेवा नियमित रूप से न मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और जिम्मेदार व्यक्तियों की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और चिकित्सकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण स्वयं भी कराया। जिलाधिकारी ने आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने और शासन से पत्राचार किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने मरीजों के अधिक रेफर होने पर चिकित्सीय अधिकारियों से कारणों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने और बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।इसके बाद उन्होंने कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन को स्वच्छता, समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा निष्प्रयोज्य सामग्री का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
Trending Videos