सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dr. Shubham Chamola honored with the C.V. Raman Science Gold Medal.

Rudraprayag News: डॉ. शुभम चमोला सीवी. रमन विज्ञान स्वर्ण पदक से सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 10 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shubham Chamola honored with the C.V. Raman Science Gold Medal.
विज्ञापन
फोटो

बसुकेदार। कौशलपुर गांव के युवा वैज्ञानिक डॉ. शुभम चमोला को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के 12वें दीक्षांत समारोह में प्रतिष्ठित सीवी. रमन विज्ञान स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पहाड़ के सरकारी विद्यालयों में हुई। उनके दादा स्वर्गीय श्रीधर चातक और दादी राजेश्वरी देवी भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे। पिता ओमप्रकाश चमोला वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रापुरी में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं और माता गृहिणी हैं। राजीव नेगी व संदीप चमोला ने कहा कि शुभम की यह उपलब्धि जिले और राज्य के लिए गौरव का क्षण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed