{"_id":"6a295d1d9d3853507f0057ec","slug":"two-cattle-die-of-snakebite-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119051-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सांप के डंसने से दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सांप के डंसने से दो मवेशियों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। बरसात में जलभराव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सांप और अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत घरड़ा में मंगलवार रात को जसपाल की एक दुधारु भैंस और एक भैंस के बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया और उनकी मौत हो गई। पशु चिकित्सकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
पशुपालक परिवार के अनुसार मंगलवार रात को मवेशियों को चारा देकर गोशाला में बांधा गया था और बुधवार को सुबह दोनों मृत मिले। ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी की सूचना पर दक्षिणी रेंज जाखणी के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर जखोली के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आशीष ने उनका पोस्टमार्टम किया जिसमें दोनों की मौत जहरीले सांप के काटने से होने की पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। संवाद