सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Reunited a family separated during the Kedarnath pilgrimage.

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में बिछड़ा परिवार मिलवाया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 10 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Reunited a family separated during the Kedarnath pilgrimage.
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा में बिछड़ा परिवार मिलवाया


फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में बिछड़े पश्चिम बंगाल के एक परिवार को भीमबली पुलिस ने मिलाया। सीजग्राम, पश्चिम बंगाल निवासी चिरंजीत मंडल पत्नी रिम्पी मंडल और बच्चे के साथ केदारनाथ जा रहे थे। जंगलचट्टी के पास भीड़ के बीच उनकी पत्नी और बच्चा उनसे बिछड़ गए। मोबाइल चिरंजीत मंडल के पास होने और मार्ग पर नेटवर्क की समस्या के कारण परिवार आपस में संपर्क नहीं कर सका। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोज शुरू की और कुछ ही समय बाद महिला और बच्चे को भीमबली क्षेत्र से सकुशल ढूंढ लिया। संवाद



तुंगनाथ में खोया आईफोन पुलिस ने लौटाया

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ मंदिर दर्शन के लिए बंगलूरू से पहुंची एक महिला यात्री का आईफोन मंदिर परिसर में कहीं खो गया। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिलने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विक्रांत शर्मा, आरक्षी मनीष चंद्र और आरक्षी सुरेश पांडे ने खोजबीन कर आईफोन बरामद कर लिया। इसके बाद फोन यात्री को दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed