सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drinking water crisis in Bhaunsal village, appeal made to MLA

Rudraprayag News: भौंसाल गांव में पेयजल संकट, विधायक से लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 16 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Bhaunsal village, appeal made to MLA
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत भौंसाल में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से मिलकर समस्या समाधान की मांग की है।
Trending Videos

ग्राम प्रधान धर्मेंद्र लाल ने कहा कि गांव में कई वर्षों से पेयजल की समस्या बनी है जिससे गर्मियों में स्थिति और विकट हो जाती है। उपचुनाव के दौरान भी इस समस्या को लेकर पत्र दिया गया था और समाधान का आश्वासन मिला था। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम मालपानी दोगाड़ गदेरे से जल स्रोत की स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन अभी तक इस योजना से गांव को नहीं जोड़ा गया है। ग्राम प्रधान ने विधायक से शीघ्र पेयजल योजना शुरू कर गांव को राहत दिलाने की मांग की। वहीं विधायक ने मौके पर विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समय से ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को जल निगम के अधिशासी अभियंता गांव में पहुंच कर स्थिति का जायजा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed