सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Even after the foundation stone was laid, the construction of the sub-district hospital did not begin.

Rudraprayag News: शिलान्यास के बाद भी शुरू नहीं हुआ उप जिला चिकित्सालय का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 09 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
Even after the foundation stone was laid, the construction of the sub-district hospital did not begin.
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत के केदारपुरम विश्वनाथ वार्ड स्थित नाला में प्रस्तावित 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जबकि अक्तूबर 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से 15.38 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास किया जा चुका है।

वर्ष 2013 की आपदा के बाद से ही केदारघाटी के प्रमुख केंद्र गुप्तकाशी क्षेत्र में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की मांग की जा रही है। इसके लिए ग्रामीणों ने करीब तीन हेक्टेयर भूमि भी उपलब्ध कराई थी जिसका विभाग की ओर से कई बार सर्वे भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश गोस्वामी और व्यापार संघ के प्रदेश सदस्य मदन सिंह रावत ने अस्पताल परियोजना का स्थान बदलने की आशंका जताई। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी व वार्ड सदस्य निशा देवी ने अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित स्थल पर ही जल्द शुरू करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed