{"_id":"6a26eeccafcbdce762037a46","slug":"accident-on-kedarnath-route-girl-from-sitarganj-died-during-falling-stonestwo-others-were-injured-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: सितारगंज से बाबा के दर्शन को आई थी युवती, पत्थर गिरने से हुई मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: सितारगंज से बाबा के दर्शन को आई थी युवती, पत्थर गिरने से हुई मौत, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार
युवती केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए यात्रा पर आई थी। चीरबासा क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे जिसकी चपेट में आकर वह घायल हो गई। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केदारनाथ यात्रा के दौरान सोमवार को चीरबासा क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवती की जान चली गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।
Trending Videos
हादसा उस समय हुआ जब यात्रा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। मृतका की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित शक्ति फार्म, सुरेंद्रनगर वार्ड-13 निवासी मीनाक्षी रौतेला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए यात्रा पर आई थी। चीरबासा क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरे जिसकी चपेट में आकर मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।
Yamunotri Dham: यात्रा पर आए गुजरात के तीर्थयात्री की मौत, धाम में 19 पहुंची मृतकों की संख्या
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मीनाक्षी रौतेला को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल दो अन्य श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है।