Doon Hospital: स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले दूसरे मंत्री के सामने मरीजों ने खोली पोल, किया हंगामा
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के प्रस्तावित दौरे में शामिल होने के लिए मंत्री खजान दास भी दून अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी, ऐसे में अधिकारी मंत्री खजान दास को वार्डों का जायजा कराने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दौरे से पहले पहुंचे समाज कल्याण मंत्री खजान दास के सामने मरीजों ने व्यवस्था की पोल खोल दी। मरीजों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद मंत्री ने प्राचार्य को निर्देश देकर मरीजों का तुरंत उपचार करवाया।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के प्रस्तावित दौरे में शामिल होने के लिए मंत्री खजान दास भी दून अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी, ऐसे में अधिकारी मंत्री खजान दास को वार्डों का जायजा कराने लगे। इमरजेंसी के प्लास्टर कक्ष में मंत्री को लेकर पहुंचे अधिकारी खूबियां गिना रहे थे। अधिकारी बता रहे थे कि यहां पर 24 घंटे प्लास्टर किया जाता है। इसके बाद जब मंत्री कक्ष के अंदर पहुंचे तो वहां पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं था।
कक्ष के बाहर व्हील चेयर और बेंच पर कई मरीज बैठे हुए थे। तभी मरीजों ने मंत्री को रोक लिया और कहने लगे कि वे करीब डेढ़ घंटे से प्लास्टर लगवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। मरीज अनिकेत ने मंत्री से पूछा कि मरीजों का इलाज प्राथमिकता होना चाहिए या मशीनों का उद्घाटन। डेढ़ घंटे से हम सभी यहां पर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। पूछने पर लोग कह रहे हैं कि मंत्री जी आ रहे हैं।
Dehradun: एमजी कार के सौदे में खानपुर विधायक से 4.50 लाख की ठगी, मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर
उधर तीमारदार अज्जू, रेनू और रबीना का आरोप है कि वह सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री खजान दास ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन को निर्देश देकर मरीजों को जल्द से जल्द प्लास्टर लगवाने के लिए कहा। इसकी वजह से करुणलता नाम की बुजुर्ग महिला को भी तकलीफ उठानी पड़ी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी को भेजकर मरीजों का तुरंत उपचार करवाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री को पहुंचने में देरी हुई तो लौट गए मंत्री खजान दास
दून अस्पताल में चार सुविधाओं सिस्मेक्स मशीन, ऑबेसिटी क्लीनिक, डायनिमिक डिजिटल रेडियोग्राफी और बेरियाट्रिक सर्जरी विभाग आदि का लोकार्पण करने के लिए दो बजे से कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री किन्हीं कारणों से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। ऐसे में कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री खजान दास वापस लौट गए। स्वास्थ्य मंत्री उनियाल शाम करीब छह बजे अस्पताल पहुंचे।