सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Shahjahanpur gang emerges at the center of the fake arms license transfer case

फर्जी शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर केस: केंद्र में आया सात साल पुराना शाहजहांपुर गैंग, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 08 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: पिछले साल एसटीएफ ने प्रेमनगर में रहने वाले एक युवक को लाइसेंसी शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि उसका लाइसेंस फर्जी है जिसे उसने हरियाणा के सिरसा में बनवाया और फिर मेरठ ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद से इस मामले में जांच चल रही है।

Dehradun News Shahjahanpur gang emerges at the center of the fake arms license transfer case
शस्त्र लाइसेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार

फर्जी शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर मामले में शाहजहांपुर के सात साल पुराने गैंग के सक्रिय होने की बात सामने आ रही है। वर्ष 2019 में गाजियाबाद पुलिस ने शाहजहांपुर के एक गैंग को पकड़ा था। उत्तराखंड में चल रही जांच में भी कई जिलों में शाहजहांपुर में बने लाइसेंस देहरादून समेत कई जिलों में ट्रांसफर होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में इसकी जांच में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है।

Trending Videos


गौरतलब है कि पिछले साल एसटीएफ ने प्रेमनगर में रहने वाले एक युवक को लाइसेंसी शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि उसका लाइसेंस फर्जी है जिसे उसने हरियाणा के सिरसा में बनवाया और फिर मेरठ ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद इस लाइसेंस को मेरठ से देहरादून में ट्रांसफर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने मामले की जांच की तो कुछ और प्रकरण सामने आए। इसके बाद एसटीएफ ने सभी जिलों से दूसरे राज्यों से ट्रांसफर होकर दर्ज हुए लाइसेंस का ब्योरा तलब किया। पिछले दिनों काशीपुर में भी तीन लोगों को पकड़ा गया। इसमें पता चला कि कुछ लाइसेंस पंजाब के अमृतसर और कुछ शाहजहांपुर में बनाए गए थे।
विज्ञापन


Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

शाहजहांपुर का नाम सामने आने के बाद एसटीएफ की जांच की सुई सात साल पुराने गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई की तरफ घूम गई। वर्ष 2019 में गाजियाबाद पुलिस ने शाहजहांपुर के एक गांव के प्रधान और गन डीलर को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह में कुल पांच सदस्य शामिल थे।

जांच में पता चला था कि शाहजहांपुर में बड़े पैमाने पर ये फर्जी लाइसेंस बनवाए गए और फिर उन्हें गाजियाबाद ट्रांसफर किया गया। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के इस पुराने गैंग की भी पड़ताल की जा रही है। गाजियाबाद और शाहजहांपुर पुलिस व प्रशासन के साथ संपर्क कर इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी। जल्द ही इसमें बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed