{"_id":"6a27087279869c0f6a057dea","slug":"dehradun-delhi-expressway-route-diversion-plan-extended-by-a-week-work-to-remove-dangerous-rocks-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया रूट डायवर्जन प्लान, खतरनाक चट्टानों को हटाने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया रूट डायवर्जन प्लान, खतरनाक चट्टानों को हटाने का काम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार
एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड के किनारे कई जगह बड़ी-बड़ी चट्टान खड़ी थी जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। बारिश में चट्टान से मलबा नीचे आने का भी डर बना हुआ था।
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तय समय में चट्टान हटाने का काम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में एनएचएआई ने एक सप्ताह के लिए और रूट डायवर्जन प्लान को आगे बढ़ा दिया है। इस समय एलिवेटेड रोड की एक लेन में चट्टान का मलबा पड़ा है। इसके कारण यातायात को मोहंड के पुराने मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।
एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड के किनारे कई जगह बड़ी-बड़ी चट्टान खड़ी थी जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। बारिश में चट्टान से मलबा नीचे आने का भी डर बना हुआ था। यह देखते हुए एनएचएआई ने चट्टानों को हटाने का निर्णय लिया और इसका काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
Trending Videos
इसके लिए एक्सप्रेसवे पर आठ जून तक रूट डायवर्ट भी किया गया। एक किलोमीटर तक एलिवेटेड रोड की एक लेन को बंद रखकर यातायात को मोहंड के पुराने मार्ग पर डायवर्ट किया गया लेकिन आठ जून यानी सोमवार तक काम पूरा नहीं हो सका।
ऐसे में अब एक सप्ताह के लिए रूट डायवर्जन प्लान को आगे बढ़ा दिया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि अभी चट्टान हटाने का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में एक सप्ताह के लिए रूट डायवर्जन प्लान को आगे बढ़ाया गया है।