सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Home Minister Shah discussed state projects; special meeting on Kisau scheduled for the 16th

Uttarakhand: गृह मंत्री शाह ने प्रदेश की परियोजनाओं पर की चर्चा, अब 16 को किसाऊ की विशेष बैठक

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 08 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्री का जोर इस बात पर था कि यमुना में रिवर फ्रंट कैसे तैयार होगा। कैसे यमुना का पानी स्वच्छ होकर वह अविरल बहेगा। लिहाजा, इसके लिए उत्तराखंड की भी अहम भूमिका है।

Uttarakhand Home Minister Shah discussed state projects; special meeting on Kisau scheduled for the 16th
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ाने, पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए बैठक बुलाई। बैठक में उत्तराखंड की लखवाड़ व किसाऊ परियोजना पर भी जोर दिया गया, क्योंकि इन दोनों परियोजनाओं से दिल्ली में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

Trending Videos


सोमवार को हुई बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्री का जोर इस बात पर था कि यमुना में रिवर फ्रंट कैसे तैयार होगा। कैसे यमुना का पानी स्वच्छ होकर वह अविरल बहेगा। लिहाजा, इसके लिए उत्तराखंड की भी अहम भूमिका है। यहां हिमाचल-उत्तराखंड के बीच बनने वाली किसाऊ बहुद्देशीय योजना से जहां दिल्ली को पानी मिलेगा तो वहीं लखवाड़ परियोजना से यमुना में पानी की कमी दूर होगी। गृह मंत्री ने उत्तराखंड के अफसरों से इन परियोजनाओं का अपडेट जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन


सभी राज्यों की सहमति के बाद पास होगी डीपीआर
किसाऊ बांध परियोजना के लिए यूजेवीएनएल ने जो डीपीआर बनाकर भेजी है, वह सभी हितधारक छह राज्यों की सहमति पर निर्भर करेगी। जैसे ही सहमति बनेगी, केंद्रीय मंत्रालय उसी हिसाब से फाइल आगे बढ़ाएगा।

अब 16 को किसाऊ की विशेष बैठक
अब 16 जून को किसाऊ परियोजना के लिए गृह मंत्री अमित शाह बैठक करेंगे। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। मकसद ये है कि सभी छह राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच सहमति बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed