सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Expressed happiness over the High Court taking cognizance of the matter

Rudraprayag News: मामले का हाईकोर्ट की ओर से संज्ञान लेने पर जताई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 04 Jan 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over the High Court taking cognizance of the matter
विज्ञापन
गुप्तकाशी। निर्माणाधीन कुंड-गुप्तकाशी बाईपास की कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यशैली का उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया है। मामले का संज्ञान लेने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। सेमी गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी कटान पर सेमी के ग्रामीणों ने सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर पर उक्त निर्माण कार्य का विरोध किया था और सेमी निवासी मदन सिंह रावत ने उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दाखिल की थी। अब न्यायालय की ओर से मामले में कार्यकारी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन से भी एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। मदन सिंह रावत बताते हैं कि जब शासन-प्रशासन ने हमारी बातों को अनसुना किया तब हम न्यायालय की शरण में गए। उन्होंने कहा कि हम विकास विरोधी नहीं हैं परंतु निर्माणदायी संस्था सुरक्षा मानकों को दरकिनार करते हुए जिस तरह कार्य कर रही है उसका हम विरोध करते रहेंगे। सेमी भैंसारी सभासद पूनम बिष्ट, भगवती जोशी, जया बर्तवाल, प्रेम प्रकाश जोशी ने मामले का संज्ञान लेने पर खुशी जताई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed