{"_id":"6a621297727e35bf6e0e30c4","slug":"frequent-landslides-on-the-gaurikund-kedarnath-trekking-route-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119835-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बार-बार हो रहा भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बार-बार हो रहा भूस्खलन
Thu, 23 Jul 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाटा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण केदारघाटी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। एक ओर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है वहीं दूसरी ओर सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।
सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच करीब पांच किलोमीटर में तीन डेंजर जोन ऐसे हैं जहां लगातार पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है। इससे बार-बार वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि मंदाकिनी नदी के कटाव व मुनकटिया में लगातार मलबा गिरने के कारण यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील बना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है। रामपुर से गौरीकुंड के बीच चार मशीनें लगातार मार्ग सुचारु करने में लगी हैं। इसके अलावा करीब 15 श्रमिक संवेदनशील स्थलों पर तैनात हैं। संवाद