{"_id":"695d47571da189ac6a07f3e3","slug":"girls-took-out-jal-kalash-yatra-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-873353-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कन्याओं ने निकाली जल कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कन्याओं ने निकाली जल कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
जखोली। थाती बडमा में आयोजित पांच दिवसीय घंडियाल जात के चतुर्थ दिवस पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दाैरान 101 कन्याओं ने जल कलश यात्रा में भाग लिया।
घंडियाल मंदिर पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने गंगा मां के भजन एवं घंडियाल जागर गाए । घंडियाल महाजात के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ में ब्राहमणों की ओर से आहूतियां दी गईं। अनुष्ठान में रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी पहुंच। उन्होंने कहा कि घंडियाल महाराज एक योद्धा के साथ कुशल नेतृत्वकर्ता भी हैं। कहा आज भी बदरीनाथ धाम में घंडियाल महाराज श्रेत्रपाल के रूप में रक्षक हैं।
उन्होंने समिति को मंदिर में विकास कार्यों के लिए दस लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में सविता भण्डारी, प्रधान थाती बडमा विपिन रौथाण, प्रधान मुन्नादेवल पुनीत डिमरी माैजूद रहे। संवाद