सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Girls were made aware about health

Rudraprayag News: बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 20 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Girls were made aware about health
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जवाड़ी परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से बालिका स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्यारे फाउंडेशन दिल्ली की ओर से संचालित पांच दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं का रक्त परीक्षण कर निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। डॉ. अंजलि थपलियाल, राजेश कॉल, पारस कॉल एवं पुष्पा थपलियाल ने माहवारी के दौरान बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ध्यान रहें और पौष्टिक आहार लें। प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम की आवश्यकता है। संचालन संयोजिका डॉ. रजनी रौथाण ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता बिष्ट, डॉ. मकान प्रकाश, एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल, डॉ. गोपी प्रसाद, डाॅ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed