फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Goal is to ensure the benefits of schemes reach the last person: Bharat Singh Chaudhary

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य : भरत सिंह चौधरी

Sun, 26 Jul 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 26 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Goal is to ensure the benefits of schemes reach the last person: Bharat Singh Chaudhary
फोटो
विज्ञापन

राइका रतूड़ा में हुआ बेटी, बेणियों दगड़ी छुंई बात सौ सलाह कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में हुए बहुउद्देशीय शिविर में बेटी, बेणियों दगड़ी छुंई बात सौ सलाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है। केदारनाथ विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य और जनपद विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान कारगिल विजय दिवस के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान सहकारिता विभाग ने स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और समाज कल्याण विभाग ने पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग ने बकरी पालन एवं गोपालन को बढ़ावा देने को आर्थिक सहायता प्रदान की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश के लिए 3.75 लाख की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस अवसर पर महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी देवी, जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला भेषज संघ अध्यक्ष आरती रावत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, पलायन आयोग की सदस्य रंजना रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed