सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hoteliers expressed concern over the limited number of pilgrims.

Rudraprayag News: श्रद्धालुओं की सीमित संख्या पर होटल व्यवसायियों ने जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 09 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers expressed concern over the limited number of pilgrims.
विज्ञापन
केदारनाथ होटल एसोसिएशन ने विधायक को मुद्दा विधानसभा में उठाने को लेकर भेजा पत्र
Trending Videos


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दाैरान श्रद्धालुओं की सीमित संख्या पर होटल व्यवसायियों ने चिंता जताई। केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल को पत्र भेजकर इस विषय को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में यात्रा प्रबंधन के तहत श्रद्धालुओं की संख्या को हरिद्वार और ऋषिकेश में ही रोकने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है जिससे केदारघाटी सहित पूरे क्षेत्र की धार्मिक, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
पत्र में कहा गया कि यदि श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करनी ही है तो यह व्यवस्था केदारनाथ धाम के निकट की जाए। वहीं मंदिर की क्षमता के अनुसार प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित कर उन्हें क्रमवार दर्शन की अनुमति दी जा सकती है। एसोसिएशन ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण कई श्रद्धालु केदारनाथ धाम तक पहुंच ही नहीं पाते जबकि वे यात्रा मार्ग में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल ने विधायक से केदारघाटी के जनमानस, व्यापारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed