सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   JIP member Ajayveer Bhandari took oath after six month

Rudraprayag News: जिपं सदस्य अजयवीर भंडारी ने छह माह बाद ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 17 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
JIP member Ajayveer Bhandari took oath after six month
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कंडारा सीट से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी ने करीब छह माह बाद मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
Trending Videos

उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में जिला पंचायत सभागार पहुंचे।

उन्होंने कहा कि देर से ही सही, अब शपथ लेने के बाद क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि जिला पंचायत के अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण के करीब छह माह बाद अजयवीर भंडारी ने शपथ ली है। मतदाता सूची में दो स्थानों पर नाम होने के कारण उन्हें पहले शपथ से रोका गया था।

हालांकि शिकायत वापस लेने के बाद सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय से उन्हें क्लीन चिट मिल गई जिसके बाद शपथ ग्रहण संभव हो पाया।

वहीं केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत, अंकुर रौथाण, जिपंस संपंन नेगी, अगस्त्यमुनि नपं अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, विनोद राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed