{"_id":"69b976898e6700fe510d9230","slug":"video-ukhimath-women-of-panchgai-region-protest-against-illicit-liquor-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ukhimath: अवैध शराब के खिलाफ पंचगाई क्षेत्र की महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukhimath: अवैध शराब के खिलाफ पंचगाई क्षेत्र की महिलाओं का प्रदर्शन
अवैध शराब तस्करी के विरोध में पंचगाई क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की। डंगवाड़ी, चुन्नी मंगोली, भटवाड़ी, बंजपानी, किमाणा और गांधीनगर समेत कई गांवों की महिलाएं पहले ऊखीमठ बाजार में एकत्रित हुईं और फिर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ऊखीमठ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है, जिससे गांव और शहर का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी भी नशे की चपेट में आ रही है और बच्चों व महिलाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अवैध शराब तस्करी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस अवसर पर सभासद सरला देवी, पूजा देवी, प्रधान सुलेखा देवी, ममंद अध्यक्ष भुवनेश्वरी त्रिवेदी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व नपं अध्यक्ष विजय राणा, दलवीर सिंह रावत, आयुष नौटियाल समेत कई महिलाएं उपस्थित थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।