{"_id":"69b92229f1e8b72fe6091313","slug":"video-five-year-old-child-dies-after-dpt-vaccination-in-bagbahara-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में मौत का 'इंजेक्शन': चार घंटे पहले लगा टीका, अचानक बिगड़ी मासूम की तबीयत, परिजनों ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में मौत का 'इंजेक्शन': चार घंटे पहले लगा टीका, अचानक बिगड़ी मासूम की तबीयत, परिजनों ने लगाए आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: महासमुंद ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 03:13 PM IST
Link Copied
महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीपीटी का टीका लगने के बाद एक पांच साल के मासूम की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर टीकाकरण में लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मासूम के मौत का सही कारण पता चलने की बात कह रहे हैं। दरअसल, 16 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे नैतिक यादव को उसकी मां टीकाकरण के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई थी। वहां उसे डीपीटी का टीका लगाया गया। टीका लगने के लगभग चार घंटे बाद शाम करीब चार बजे बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।