{"_id":"69b9270066d3f4e1dc0031ea","slug":"video-kanpur-cyber-fraud-retired-teacher-duped-of-157-crore-by-scammer-posing-mark-zuckerberg-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की साइबर ठगी
कानपुर में साइबर ठगी, खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ ठगे
कानपुर। शहर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने सोशल मीडिया पर खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर एक रिटायर्ड शिक्षिका को जाल में फंसा लिया और उनसे 1.57 करोड़ रुपये ठग लिए।
पीड़िता की पहचान फेसबुक पर आरोपी से हुई। बातचीत के दौरान ठग ने निवेश का झांसा दिया। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने खुद को एलन मस्क का सहयोगी बताते हुए बड़े स्कूल प्रोजेक्ट में मुनाफे का लालच दिया।
जब शिक्षिका ने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने खुद को वकील बताकर टैक्स, फीस और स्टांप ड्यूटी के नाम पर रकम वसूलनी शुरू कर दी। पीड़िता ने अपनी जमा पूंजी और पीएफ का पैसा पांच खातों में ट्रांसफर कर दिया।
सच्चाई सामने आने पर मामला दर्ज कराया गया। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।