{"_id":"69ba99d221ac39127f08f119","slug":"auraiya-child-marriage-at-mangala-kali-temple-halted-administration-takes-action-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह रुकवाया, प्रशासन ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह रुकवाया, प्रशासन ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
विवाह रुकवाते एसडीएम सदर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां मंगला काली मंदिर में बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाह को रुकवाया और अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिए।
मौके पर लड़की संजना के पिता नंदराम द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। वह श्याम नगर कायमगंज फर्रुखाबाद की निवासी है। संजना की उम्र से संबंधित कोई अन्य वैध दस्तावेज उसके पिता द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीं, लड़के लक्ष्मण के पिता कुंवर पाल भी अपने पुत्र की उम्र का कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। देखने में लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष आकी गई। वह खेड़ा जालौन का निवासी है।
Trending Videos