{"_id":"69baa4c7a6431ac80403b012","slug":"attack-on-monk-guarding-farmattack-on-monk-guarding-farm-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1459800-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत की रखवाली कर रहे साधु पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत की रखवाली कर रहे साधु पर हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव चिमकुनी रामबाग में मंदिर की खेती की देखरेख कर रहे साधु पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चिमकुनी रामबाग निवासी ईश्वरदास शिष्य ने पुलिस को बताया कि वह 16 मार्च की दोपहर तीन बजे मंदिर की जमीन पर लगी सरसों की फसल की देखभाल कर रहे थे। तभी गांव राजपुरा हाल निवासी चिमकुनी का लोकेंद्र यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीट दिया।
पुलिस ने घायल साधू का उपचार कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)