{"_id":"69baa5a0ab4694c6720899d6","slug":"the-minister-in-charge-counted-the-work-done-in-nine-yearsthe-minister-in-charge-counted-the-work-done-in-nine-years-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1459804-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रभारी मंत्री ने गिनाए नौ साल में कराए गए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रभारी मंत्री ने गिनाए नौ साल में कराए गए काम
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-मानस सभागार में प्रेस वार्ता करतीं प्रभारी मंत्री व अन्य।संवाद
विज्ञापन
ककोर/औरैया। उत्तर प्रदेश में नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर ककोर स्थित कलक्ट्रेट के मानस सभागार में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जिले में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
मंत्री ने बताया कि जनपद में 52 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए 1266.72 लाख रुपये तथा 22 पंचायत भवनों के निर्माण को 384.12 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
बुधवार को हुई प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने कृषि, विपणन, पशुपालन और उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और सुविधाएं सुदृढ़ करने के प्रयासों का जिक्र किया। वहीं, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को भी उपलब्धियों में शामिल किया।
शिक्षा क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि जनपद का पहला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माणाधीन है। जबकि तहसील अजीतमल में एक अन्य मॉडल विद्यालय प्रस्तावित है। इसके अलावा अजीतमल के कंपोजिट विद्यालय बेरी में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य जारी है। वहीं, अन्य कामों का भी ब्योरा बताया। इस मौके पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
इस दौरान मेडिकल कॉलेज में किडनी और कार्डियोलॉजिस्ट जैसे गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और वर्षों से बंद पड़ी बर्न यूनिट को लेकर सवाल उठाए। इस पर प्रभारी मंत्री सीधे जवाब नहीं दे सकीं और तब डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्थिति स्पष्ट की।
डीएम ने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जा चुका है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जनपद को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, प्रभारी मंत्री ने भी आश्वासन दिया कि बंद पड़ी बर्न यूनिट को शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा। (संवाद)
Trending Videos